केरेडारी: अवैध भट्टों की लूट से आवास योजना पर लगा ग्रहण
अवैध भट्टों की लूट से आवास योजना पर ग्रहण प्रखंड में इन दिनों अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। बिना वैध कागजात पर्यावरणीय स्वीकृति और प्रशासनिक अनुमति के संचालित हो रहे दर्जनों ईंट भट्ठे खुलेआम नियम-कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। कंडाबेर समेत कई गांवों में अवैध भट्ठों का धंधा धड़ल्ले से जारी है।