कुढ़नी: फकुली थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, पुलिस मुस्तैद l
फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार करीब शाम 6:00 बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से मोहर्रम पर्व को लेकर जुलूस निकाला गया। वहीं करवाला के मैदान ढोढी पुल के समीप पांच जगह के ताजिया का मिलन हुआ वही मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया है वहीं उपस्थित मोहम्मद नसीम मोहम्मद अब्बास मोहम्मद जावेद सहित सैकड़ो की संख्या में जुलूस मे लोगों शामिल थे।