पिछोर: ऑपरेशन मुस्कान: पिछोर पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
आज शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 में अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया। 5 अप्रैल 2026 को फरियादी ने थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।