कौंच: कोंच में खेड़ा चौकी के पास युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | May 10, 2026 कोंच क्षेत्र के जयप्रकाश नगर खेड़ा चौकी के पास शनिवार की देर रात 11:30 बजे युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है, देर रात मोहल्ले में गाली-गलौज करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, वायरल वीडियो और लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।