कटिहार: बंगाली पारा में दुर्गा पूजा के समापन के बाद प्रतिमा का विसर्जन, महिलाओं ने मां के भजन पर किया डांस
सोमवार की शाम 4:00 बजे बंगाली पारा में दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक थी। विसर्जन के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मां दुर्गा की भजन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। प्रतिमा विसर्जन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था।