कटिहार: जौनिया गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
मंगलवार के दोपहर 12:00 पुलिस के द्वारा एक युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। मृतक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव निवासी मो सुल्तान के रूप में हुई। मृतक सुबह किसी काम से अपने गांव से जौनिया गांव जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई और उनकी मौत हो गई।