मुरैना नगर: बानमौर में बिजली विभाग की लापरवाही का वीडियो वायरल, सड़क पर लटकी जली-जर्जर केबल से बड़े हादसे का खतरा
मुरैना के बानमौर कस्बे के सक्सेना का पुरा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।मंगलवार शाम वायरल वीडियो में जली और जर्जर बिजली केबल कई जगह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है।एक केबल टूटकर नीचे लटक रही है,जिससे राहगीरों को करंट लगने का खतरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग सुधार नहीं कर रहा।लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।