बदायूं: गूरा बरेला गांव में विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई
Budaun, Budaun | Sep 17, 2026 बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने पति जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के गूरा बरेला के गांव के रहने वाले जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रोशनी छत पर टैबलेट चला रही थी।