स्याना: नगर पालिका द्वारा चांदपुर बस स्टैंड चौराहा सहित डेढ़ सौ स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, खुशी व्याप्त
Siyana, Bulandshahr | Apr 9, 2026
नगर पालिका द्वारा नगर के चांदपुर बस स्टैंड चौराहा सहित अन्य डेढ़ सौ स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से नगर वीडियो में खुशी व्याप्त है। गुरुवार को पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि नगर में सुरक्षा व निगरानी को लेकर पालिका द्वारा डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर वासियों ने पालिका की इस पहल की प्रशंसा की है।