भोरे: कल्याणपुर: पारिवारिक विवाद में पुश्तैनी मकान से 5 लाख के आभूषण व सामान चोरी, भाई-बुआ समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बीच लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। कल्याणपुर गांव निवासी अतुल चंद्र ने अपने ही भाई चाचा बुआ फूफा और फुफेरी बहन पर पुश्तैनी मकान से 5 लाख मूल्य के समान और जेवरात की चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि अपने पुश्तैनी घर के कमरे में अपना सारा कीमती सामान बंद कर पटना चले गए।