गुना नगर: बदमाशों का आतंक, महावीरपुरा एबी रोड टहल रही सरकारी महिला डॉक्टर के गले से तीन तोला सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश
गुना में बेखौफ बदमाशों का आतंक है। 9 जून को जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर रश्मि दीक्षित ने बताया, सोमवार 8 जून रात 11:30 बजे खाना खाने के बाद बेटे के बाद एब रोड पर टहल रही थी। दो बाइक सवार बदमाश गले से करीब तीन तोला सोने का मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। बाइक में आधी नंबर प्लेट थी पूरा नंबर नहीं था। पुलिस जांच जारी है।