शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने लाक गांव में जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 7, 2026 रविवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 26 मई को लाक गांव से संबंधित फायरिंग व जानलेवा हमले की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव लाक निवासी रामकुमार नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।