बरहट: तीन माह से मानदेय लंबित, 8 अगस्त को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष शिक्षा सेवक करेंगे धरना
Barhat, Jamui | Aug 2, 2026 जमुई जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस डिपो में रविवार को जिला शिक्षा सेवक संघ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन कर रहे श्याम सुंदर चौधरी ने 5 बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा सेवकों का पिछले तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट आ गया। इसको लेकर 8 अगस्त को अंबेडकर प्रतिमा के पास एकदिवसीय धरना देंगे।