आगरा: रोहता नहर के पास मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jun 15, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत रोहता नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, मृतक व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड में उसकी पहचान ब्रजवीर सिंह निवासी जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है, पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।