आगरा: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग सप्ताह का कैबिनेट मंत्री देवरानी मौर्य एवं विधायक जीएस धर्मेश ने किया शुभारंभ
Agra, Agra | Jun 15, 2024 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, जिसको लेकर एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया, इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं विधायक जी. एस. धर्मेश ने योग सप्ताह का शुभारंभ किया, जिला प्रशासन, आयुष विभाग, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, क्रीड़ा भारती ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।