पथरिया: बकैनी में बारिश से सड़क पर लटका बिजली का पोल, हादसे की आशंका, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा बिजली विभाग
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकौनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते एक विद्युत पोल मुख्य सड़क पर टूटकर लटक गया, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और सब स्टेशन कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन चार दिन बाद भी पोल नहीं हटाया गया। विभाग ने केवल बिजली सप्लाई बंद की है। शनिवार दोपहर घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगो ने मांग की।