हज़ारीबाग: दुर्गा पूजा के दौरान हाईवा की टक्कर से दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मामा-भांजा गंभीर
दुर्गा पूजा के दौरान भी केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। चट्टी बरियातू और केरेडारी कोल माइंस की ट्रांसपोर्टिंग में लगे भारी वाहनों की आवाजाही के बीच लवणीय मोड़ के समीप एक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक हाईवा से बचने के प्रयास में दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पे