पत्थलगांव: पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने डॉ. आशा लकड़ा का स्वागत किया
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के जशपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य और वाद्ययंत्रों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आशा लकड़ा का आगमन जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है