झांसीः शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी के साथ ससुराल में पकड़ी गई
झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा कस्बे में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक महिला को कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ ससुराल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला का मायका दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के कडोर खिरिया गांव में है। उसका कथित प्रेमी भी इसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
आरोप है कि महिला के पति ने दोनों को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने कपड़े पहने। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और घटना की जानकारी जुटाई।
फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और संबंधित पक्षों की शिकायत के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। - Jhansi - झाँसी में.
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026