बदायूं: उझानी थाना परिसर में आगामी ईद उल अजहा और दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की हुई बैठक
Budaun, Budaun | May 23, 2026 बदायूं के उझानी थाना परिसर में शनिवार 5 बजे के आसपास आगामी ईद उल अजहा और दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। पुलिस ने दोनों त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की ।