भगवानपुर: शेरपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबान की मौत, 440 वोल्ट का तार बना मौत का जाल
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के पास गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट मे आने से एक गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को शाम करीब सात बजे पीड़ित किसान शेरपुर निवासी स्व. जीवछ राय के पुत्र विजय राय ने बताया कि वे अपनी भैंस को चराने के लिए बहियार की ओर जा रहे थे