गोरखपुर: कोतवाली क्षेत्र में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी, कई घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में सोमवार को वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई और जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।अचानक हुई हिंसा से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।