दीपका: तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान जंगली सूअर ने किया हमला, महिला हुई घायल
Dipka, Korba | May 9, 2026 कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज तुमान अंतर्गत ग्राम अमलडीहा में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में श्रीमती रामकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान पहुंचाकर उपचार कराया। समय पर इलाज मिलने से