बरहरुवा: कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रथ को बरहरवा सीएचसी से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 28 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया। जागरूकता रथ को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सोहेल अनवर सहित अन्य के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।