बरहरुवा: विधानसभा चुनाव को लेकर बरहरवा थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया एकदिवासीय प्रशिक्षण
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बरहरवा थाना परिसर में मंगलवार को बरहरवा प्रभाग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के नेतृत्व में बरहरवा, रांगा एवं कोटालपोखर के पुलिस पदाधिकारीयों को एकदिवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बुथों से संबंधित जानकारी सहित निर्देश दिए हैं।