बरहरुवा: बरहरवा-पाकुड़ रेलखंड पर बेताहा पोखर के समीप से बरहरवा पुलिस ने बरामद किया अज्ञात शख्स का शव
मालदा रेल मंडल के बरहरवा पाकुड़ रेलवे खण्ड पर मोगल पाड़ा गांव के बेताहा पोखर, इलेक्ट्रिक पोल संख्या 173/ 41 के समीप से सोमवार को बरहरवा थाना के द्वारा एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। पंचनामा के उपरांत उक्त शव की पहचान नहीं की जा सकी। मृतक के शरीर में मात्र एक केसरिया कलर का गोल गला का गंजी कमर में बन्धा हुआ है।