बहराइच: बहराइच के डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। विशेष रूप से डीएम व एसपी ने भण्डारण, बैरीकेटिंग, निर्माण कार्य व पाकशाला का निरीक्षण कर बन्दियों के लिए तैयार किये जा भोजन की गुणवत्ता को परखा।