गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न को समाप्त करने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुना में 20 दिसंबर को महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया। 21 दिसंबर को समिति अध्यक्ष श्वेता कुशवाह ने बताया, सभी को अधिनियम प्रावधानों आदि की जानकारियां दी गई।