शुजालपुर: शुजालपुर मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध बोरी में भरकर ले गया सामान
शुजालपुर मंडी के पोस्ट ऑफिस परिसर स्थित नीमेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई, जिसके संदिग्ध का वीडियो सामने आया है। अज्ञात बदमाश मंदिर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और दीवार में लगी दानपेटी उखाड़कर ले गए। दानपेटी में लगभग 15 से 20 हजार रुपए नकद होने का अनुमान है।