सूरजपुर: सिलफिली जंगल के पास गड्ढे में उछली स्कूटी, मां-बेटी सड़क पर गिरीं; महिला गंभीर रूप से घायल
सिलफिली जंगल के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूटी सवार मां-बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पर मौजूद गड्ढे में स्कूटी उछलने से दोनों सड़क पर गिर गईं। हादसे में महिला के सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।