बैरसिया: भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह बैरसिया क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे
Berasia, Bhopal | Jun 11, 2026 भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह बैरसिया क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, खेत तालाब, गोशाला, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती से जुड़े काम देखें। साथ ही महिला समूहों से संवाद भी किया। आपको बता दें कि भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के नवाचारों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की