कसडोल: पंचमी नवरात्र के पावन अवसर पर शीतला माता सांग-बाना ज्वारा उत्सव समिति द्वारा बाना परघानी का कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया समिति के प्रमुख सुरेश जायसवाल बैगा ने बताया कि समिति द्वारा विगत 30 वर्षों से नगर में बाना परघानी का आयोजन भव्य झांकी के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।