रामपुर: तिलक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रामपुर में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर एक विशेष बैठक की
Rampur, Rampur | Jun 7, 2026 रविवार को दोपहर 12:00 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में रामपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने की मांग को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें रामपुर जनपद की सभी तहसीलों से व्यापारी एकत्रित हुए।