गुना नगर: रूठियाई: 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश,उपचार को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस पहुंचना पड़ा
रूठियाई के 25 वर्षीय राजकुमार चंदेल ने शुक्रवार 5 जून को अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। परिजनों ने समय रहते बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार में लापरवाही के आरोप लगे। इसको लेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर ढिल्लो और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हुआ। बाद में युवक को भोपाल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।