पिंड्रा: गनेशपुर के ग्रामीणों ने रास्ता बनवाने को लेकर किया प्रदर्शनः चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी, रोड नहीं तो वोट नारे दिए
गनेशपुर जाने वाली सड़क अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कई वर्षों से सड़क का हाल बेहाल है। जिम्मेदार प्रतिनिधि मौन हैं। सड़क को लेकर ग्रामीणों ने आज गुरूवार को विरोध-प्रदर्शन किया। बोले रोड नहीं तो वोट नहीं। गनेशपुर वार्ड नंबर 14 की सड़क खराब होने को लेकर नगरवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप रहा कि हम लोगों ने रास्ता बनवाने को लेकर कई बार कहा है।