पिंड्रा: देत्रा बीर बाबा मंदिर से मूर्ति चुरा ले गए चोरः मंदिर का ताला तोड़ घटना को दिया अंजाम, दानपात्र भी गायब
वाराणसी जंसा के भूईली गांव स्थित देत्रा बीर बाबा मंदिर का ताला तोड़कर मंगलवार रात मूर्ति व दान पात्र तोड़कर चढ़ावा भी चोर चुरा ले गये। स्थानीय लोग जब बुधवार सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था और मूर्ति, दानपात्र गायब था। लोगों ने ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया।