सहारनपुर: सदर थाने पर धरना, कैराना सांसद इकरा हसन ने गिरफ्तार लोगों की रिहाई तक नहीं हटीं, प्रशासन ने दिया आश्वासन
शामली के जसाला गांव के मोनू हत्याकांड से जुड़े परिवार के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को सांसद इकरा हसन सदर बाजार थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस के बाद थाने परिसर में धरने पर बैठ गईं। सांसद ने कश्यप समाज के कुछ लोगों को शांति भंग के आरोप में जेल भेजे जाने के फैसले की निंदा की और गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई की मांग की।