मोहनपुर: जयपुर मोड़ कधार पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मोहनपुर के जयपुर मोड कधार पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में कुरुमताड़ गांव निवासी घायल बुद्धिनाथ हंसदा के भाई मनोज हंसदा ने बताया कि अपने परिजन के घर नकटी गांव गया था जहां से लौटने के क्रम में रविवार दोपहर 3:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।