मिहींपुरवा: गिरजापुरी बैराज में हजारों कांवड़ियों का जत्था पहुंचा, जल भरकर बूढेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना, करेंगे जलाभिषेक
मिहींपुरवा में श्रावण मास के अवसर पर शनिवार सुबह हजारों कांवड़ियों का जत्था गिरजापुरी बैराज पहुंचा। मोतीपुर तहसील क्षेत्र से आए इन श्रद्धालुओं ने बैराज पर विधि-विधान से स्नान और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने कांवड़ पात्रों में पवित्र जल भरा और लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की।