बरेली: पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, बेटे को पीटकर NDPS में जेल भेजने पर हंगामा, परिवार ने की शिकायत
बरेली के बारादरी क्षेत्र में मुन्नी देवी ने पुलिस पर बेटे रंजीत मौर्य को थर्ड डिग्री देने और झूठे NDPS केस में फंसाने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पर पुलिस उसे चौकी ले गई और बेरहमी से पीटा। हालत बिगड़ने के बाद भी जेल भेज दिया गया। न्याय के लिए परिवार ने SSP-ADG से शिकायत की।