जशपुर: छत्तीसगढ़ में 2225 करोड़ की 774 सड़कों का शिलान्यास, जशपुर को मिली 77 सड़कों की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज- 4) के तहत प्रदेश की 774 सड़कों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार करीब 2225.44 करोड़ रुपये की लागत से 2426.875 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे सैकड़ों ग्रामीण बसाहटों को बारहमासी सड़क सुविधा मिले