प्रतापगढ़: सुरंगपुर गांव में हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
भनई गांव निवासी राजकुमार वर्मा का बेटा राहुल वर्मा उम्र 20 वर्ष शनिवार की शाम सुरंगपुर गांव में हार्वेस्टर से धान के फसल की कटाई करते वक्त ड्राइवर के बगल बाएं सीट पर बैठा था। खेत से गुजरे हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।घायल को अमरगढ़ सीएचसी ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने घायल राहुल वर्मा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।