चीनोर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिंगलाज माता मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
विधायक मोहन सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्राम चीनौर स्थित प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए। विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने विधि विधान से भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।