हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र में महिला से लूट और छेड़छाड़, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास अपने मायके से लौट कर ससुराल जा रही महिला को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करते हुए 4 लोगों ने सोने की चेन व कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।