महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देषानुसार 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पोषण माह अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक देवेन्द्र सुन्द्रियाल द्वारा परियोजना ग्रामीण के सेक्टर मड़ला के आंगनवाडी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया।