मरवाही: जीपीएम में मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश
स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जीपीएम में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया