#कलयुग : नशे के आदी बेटे ने अपनी माँ को मारी गोली, माँ गंभीर हालत में एम्स में भर्ती।
#ऋषिकेश के आई डी पी एल चौकी के अंतर्गत विस्थापित कॉलोनी गली नं 3 में रविवार 05+07-2026 को रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के बीच एक बेटे के द्वारा अपनी माँ को गोली मारी गई। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकरबल जमीन पर गिर पड़ी। सूत्रों के अनुसार सुमित गौड़ नाम के व्यक्ति ने अपनी मां ऊषा देवी पर किसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी यह भी मिली है कि उक्त आरोपी नशे का आदी था। गोली की आवाज सुनते ही आस पास के क्षेत्र में खलबली मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित गौड़ जिसने गोली चलाई थी वह खुद ही अपनी माँ को एम्स हॉस्पिटल लेकर के गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही आई डी पी एल चौकी प्रभारी विवेक राठी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। मौके का मुआयना किया गया और जांच की गई। फिलहाल पुलिस तथ्य जुटाने में जुटी हुई है और आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। ।घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट
पवन सिंह लिंगवाल
#followerseveryone #highlightseveryone #uttarakhandnewsupdate #UttarakhandNews @top fans BJP Uttarakhand Kuldeep Singh Rawat Yashpal Negi #ऋषिकेश