खागा: खागा में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, मौत से मचा कोहराम, पुलिस ने शव PM के लिए भेजा, जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में संदिग्ध अवस्था में 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। युवती की मौत के बाद से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है परिजनों को डांट से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किया है।