गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवती नगदी व जेवरात लेकर हुई गायब, पीड़ित मां ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती नगदी, जेवरात और जरूरी कागजात लेकर घर से लापता हो गई है। पीड़ित मां ने थाना गभाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। बताया जा रहा है कि युवती 13 अप्रैल की सुबह करीब 20 हजार रुपये और जेवरात लेकर बिना बताए घर से चली गई थी।