चित्तौड़गढ़: शहीद मेजर नटवर सिंह स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बेहतर काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान
शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान समारोह रखा गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने सम्मानित किया। समारोह में एसडीएम बिनु देवल और डीवाईएसपी करण सिंह भी मौजूद रहे।